आजादी मांगने वालों से कोई बातचीत नहीं करेगी केंद्र सरकार

0
आजादी
फोटो साभार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कश्मीर में फैली अशांति के बीच वे लोग ‘आजादी’ की मांग करने वाले अलगाववादी नेताओं से बातचीत नहीं करेंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को यह बात पेलेट गन को रोकने के लिए डाली गई एक जनहित याचिका की सुनवाई के वक्त कही। वह जनहित याचिका जम्मू और कश्मीर की बार एसोसिएशन की तरफ से डाली गई थी। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से कहा था कि वह हुर्रियत के नेताओं से बात करे। इसपर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि बातचीत सिर्फ उन लोगों से होगी जो लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन से ऐसे लोगों की लिस्ट देने को कहा है जिनसे केंद्र बात कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आतंकियों के लिए मिलिटरी सपोर्ट देगा पाकिस्तान ?

बार एसोसिएशन वहां पर पेलेट गन का इस्तेमाल भी बंद करवाना चाहता था। उन लोगों ने कहा कि पेलेट गन की वजह से लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा वहां होने वाले प्रदर्शन और पत्थर बाजी को शांत करने के लिए पेलेट गन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। कश्मीर घाटी में यह अशांति आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से फैली हुई है।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, LG ने AAP से 30 दिन में 97 करोड़ वसूलने के दिए आदेश

पेलेट गन के इस्तेमाल ना करने वाली बात पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस दिन यह पक्का हो जाएगा कि पत्थर बाजी नहीं होगी उस दिन उनकी तरफ से सुरक्षा बल के जवानों को पेलेट गन का इस्तेमाल ना करने के लिए कह दिया जाएगा। इस मामले पर अगली सुनवाई 9 मई को होगी।

इसे भी पढ़िए :  खाने तक को तरस रही कोच द्रविड़ और उनकी अंडर-19 क्रिकेट टीम