राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0
राखी सावंत

मुंबई : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप, मोगा में खालिस्तान समर्थक के घर बिताई रात

इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, ‘ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई पहुंचा था।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती है BJP और TMC

अदालत की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी सावंत 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु की पहली महिला कैब ड्राइवर भारती की संदिग्ध मौत