पंजाब: कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में धमाका, 3 की मौत, कई घायल

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। पंजाब में बठिंडा की मोड़ मंडी में मंगलवार(31 जनवरी) रात कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में जबरदस्त धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में दो पुरुष और एक बच्ची है। यह विस्फोट एक कार में हुआ। जिस जगह यह ब्लास्ट हुआ वहां एक प्रेशर कुकर भी मिला है।

इसे भी पढ़िए :  J&K के आज से 2 दिन के दौरे पर अमित शाह, हालात पर होगी चर्चा लेकिन अलगाववादियों से नहीं मिलेंगे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह धमाका कांग्रेसी उम्मीदवार हरमिंदर जस्सी की रैली से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभा खत्म होने के बाद जस्सी अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी वहां एक मारुति कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में हरमिंदर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  ‘SAD’ News - नेता ने छीनी एके-47, फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। दो दिन पहले से ही उक्त स्थान पर रोड शो करने की तारीख तय की गई थी। इसके बाद पुरानी जेन कार में प्रेशर कुकर में बम रखकर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से ब्लास्ट किया गया। हालांकि, एसएसपी से जब पूछा गया कि क्या यह आतंकी हमला है तो उन्होंने कहा कि अभी हम कुछ नहीं कह सकते हैं, क्योंकि मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  गणेश पूजा के लिए दिया कम चंदा, मुस्लिम मजदूरों से भरे बाजार लगवाई उट्ठक-बैठक

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse