पाक सेना ने आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी को बताया राष्ट्रहित, कहा- हम भारत से नहीं चाहते युद्ध

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 2008 में आतंकी हमलों के जिम्मेदार और जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद की नजरबंदी को पाकिस्तानी सेना ने देश हित में उठाया गया कदम करार दिया है। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मीडिया के बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में मारा गया 2009 में हुए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले का मुख्य षडयंत्रकर्ता

पाक सेना ने मंगलवार(31 जनवरी) को कहा कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को राष्ट्रहित में घर में नजरबंद किया गया है। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने यह भी दावा किया कि वह (भारत से) युद्ध नहीं चाहती, हालांकि इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगातार ले रहे फैसले से डरा पाकिस्तान ने आतंकी हाफिज सईद को सोमवार(30 जनवरी) को छह महीने के लिए नजरबंद कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम अमेरिकी ट्रंप प्रशासन के दबाव में उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की के राष्ट्रपति का कश्मीर मुद्दे पर सुझाव, बहुपक्षीय वार्ता से ही निकलेगा समाधान

खबरों के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने कहा कि अगर जमात उद दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्तानन पर प्रतिबंध लगा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  एक चूक से पॉर्न कॉन्टेंट से भर गया है YouTube, मगर गूगल को पता तक नहीं

हालांकि, पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ गफूर ने हाफिज सईद की नजरबंदी के पीछे किसी विदेशी दबाव होने की बात को खारिज किया है।

आगे पढ़ें, हम नहीं चाहते भारत युद्ध

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse