पाक सेना ने आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी को बताया राष्ट्रहित, कहा- हम भारत से नहीं चाहते युद्ध

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मीडिया को संबोधित करते हुए सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने हालिया भारत-पाक तनाव पर भी अपने विचार रखे। गफूर ने कहा कि हम किसी से युद्ध नहीं चाहते। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए – सउदी अरब में ट्रंप का ‘तलवार डांस’

उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और बातचीत के माध्यम से कश्मीर समस्या का हल चाहते हैं, लेकिन शांति की हमारी इच्छा को हमारी कमजोरी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। डॉन के मुताबिक, आसिफ गफूर ने मीडिया को बताया कि पिछले 3 सालों में सीजफायर उल्लंघन के 945 मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत रूस के बीच मिलिट्री हेलीकॉप्टर कामोव की खरीद समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी चीजों को भारत के ‘ड्रामा’ का एक ‘एपिसोड’ बताया। पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया कि कश्मीर के मुद्दे से विश्व बिरादरी का ध्यान हटाने के लिए भारत ऐसा कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ये खबर पढकर हर हिन्दुस्तानी खुश हो जाएगा – चीन ने पाकिस्तान से कहा ‘युद्ध हुआ तो साथ नहीं देंगे’
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse