बलूचिस्तान में पाक सेना ने फिर किया अत्याचार

0
बलूचिस्तान

बलूचिस्तान में आजादी की लड़ाई को कुचलने और राष्ट्रवादियों की आवाज दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना दमनचक्र पर उतर आई है। सैनिकों ने सैन्य कार्रवाई के दौरान कलात में एक व्यक्ति को मार डाला। दिलबंद और नागही इलाकों में दो दर्जन घरों में आग लगा दिया। इसके अलावा महिलाओं समेत कई लोगों को बंधक बना लिया। नसीराबाद के शेरनी, छत्तर, होती और कुनारी इलाकों में सेना नागरिकों पर घातक हमले कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  'सभी ईसाइयों की होगी हत्या, चर्चों पर गिराएंगे बम': बोको हराम

कलात के दिलबंद और नागही इलाकों में पिछले तीन दिनों से सेना का ऑपरेशन चल रहा है। सैनिकों को मुबारक बुगती नामक व्यक्ति को रातभर पेड़ से उलटा लटकाए रखा और इसके बाद उसके परिवार के साथ उसे भी ले गए। नागही इलाके में दो शव भी मिले हैं। बंधक बनाए गए लोगों को कहां रखा गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। बलूच रिपब्लिकन पार्टी के मीडिया प्रमुख शाह नवाज बुगती ने सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण के बाद यहां पर सेना ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान: अदालत ने मुशर्रफ की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश