एक्टिवा ने होंडा को बनाया नंबर वन

0
एक्टिवा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : एक्टिवा की बिक्री की तेज रफ्तार ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआइ) को देश के 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया ब्रांड बना दिया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में होंडा ने 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाया है। इस अवधि में कंपनी ने उद्योग की तुलना में 50 फीसद ज्यादा तेज रफ्तार से ग्रोथ हासिल की।

इसे भी पढ़िए :  केरल में पेप्सी-कोका कोला का विरोध, समेटना पड़ सकता है कारोबार

सोसाइटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए एचएमएसआइ ने कहा है कि ऑटोमैटिक स्कूटरों में 58 फीसद बाजार हिस्सेदारी के साथ कंपनी देश के घरेलू दो पहिया बाजार के स्कूटरीकरण को बढ़ावा दे रही है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शिक्षा के विस्तार और महिलाओं में रोजगार बढ़ने से शहरी क्षेत्रों में स्कूटर की बिक्री बढ़ी है।
अगले पेज पर पढ़िए- किन किन राज्यों में नंबर वन है होंडा

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ़ 22 रुपये में लीजिए BMW की सवारी का मज़ा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse