एक्टिवा ने होंडा को बनाया नंबर वन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश के जिन 11 राज्यों में होंडा दोपहिया बाजार में अव्वल रहा है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां एचएमएसआइ सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया ब्रांड बना है। गुलेरिया ने बताया कि पूरे देश के दो पहिया बाजार इन 11 राज्यों की हिस्सेदारी एक तिहाई है। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक देश के 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में होंडा दो पहिया उद्योग की तुलना में तेजी से ग्रोथ हासिल कर रहा है। होंडा ने पहली तिमाही में जिन बाजारों में हिस्सेदारी सर्वाधिक रफ्तार से बढ़ाई, उनमें चंडीगढ़ पांच फीसद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान चार फीसद, हरियाणा, मध्य प्रदेश और असम में तीन फीसद और गुजरात, पंजाब, झारखंड और ओडिशा में दो फीसद बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई।

इसे भी पढ़िए :  टाइम के मामले में यह एयरलाइन्स कंपनी है सबसे आगे
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse