उत्तर प्रदेश में 2100 करोड़ का निवेश करेंगे बाबा रामदेव

0
उत्तर प्रदेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड 2118.34 करोड़ रुपये के निवेश से उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर कृषि, खाद्य, हर्बल व डेयरी उत्पादों पशु आहार के प्रसंस्करण व उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाइयां स्थापित करेगा। पतंजलि आयुर्वेद के निवेश प्रस्ताव को मेगा परियोजना मानते हुए सोमवार को कैबिनेट बैठक में इसे उप्र अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति के तहत रियायतें देने का फैसला हुआ।

इसे भी पढ़िए :  एयर एशिया का धमाका ऑफर, 1099 रुपये में देश, 2999 रुपये में भरे विदेश की उड़ान

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम जल्द ही बाबा रामदेव के साथ बड़ा काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में खाने-पीने, दूध, पनीर व आयुर्वेदिक उत्पादों को सुलभ कराने की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे।’ कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि पंतजलि आयुर्वेद समूह ने अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उप्र के यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में 1666.8 करोड़ रुपये की लागत से 450 एकड़ क्षेत्रफल पर खाद्य व फूड पार्क की स्थापना की पेशकश की है। साथ ही, झांसी में 451.63 करोड़ रुपये की लागत से 200 एकड़ में भी इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया है। झांसी में प्रस्तावित इकाई यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाली इकाई के लिए फीडर यूनिट का काम करेगी। दोनों इकाइयों में आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 50 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
अगले पेज पर पढ़िए- और कहां प्लांट लगाना चाहते हैं बाबा रामदेव

इसे भी पढ़िए :  कार बिक्री में मारूति सबसे ऊपर, सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 में सात मॉडल मारूति के
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse