सियासी संकट में स्वाह हुई नगालैंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी, जेलियांग ने दिया इस्तीफे, रियो बनेंगे नए CM!

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एनपीएफ के सूत्रों ने कहा कि रियो और जेलियांग ने नई दिल्ली में शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी। राज्य में बीजेपी के चार विधायक हैं। जेलियांग मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए दो दिनों का वक्त मांगने के बाद 16 फरवरी को दिल्ली गए थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: आज से 22,500 ATM से निकलने लगेंगे नए नोट

नगालैंड सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा के बाद राज्य में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए थे। कई संगठनों ने मांग की थी कि राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनावों को निरस्त करे, प्रदर्शनकारियों पर 31 जनवरी को गोली चलाने वाले पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को निलंबित करे और जेलियांग मुख्यमंत्री पद से हट जाएं।

इसे भी पढ़िए :  देश की पहली अंडर टनल बनकर तैयार, हुगली नदी के तीस मीटर नीचे किया गया निर्माण

नगालैंड सरकार ने नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी कोहिमा और ज्वाइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी की मांग को स्वीकार करते हुए 33 फीसदी महिला आरक्षण के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की पूरी प्रक्रिया को अमान्य कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव में अखिलेश नहीं होंगे समाजवादी पार्टी का चेहरा!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse