नजमा ने PM मोदी से की मुलाकात, मणिपुर के विकास पर की चर्चा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मणिपुर की नवनियुक्त राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने रविवार(28 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में कांग्रेस-सपा साथ लड़ेंगे चुनाव, गुलाम नबी आजाद ने किया ऐलान

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी के साथ हुई बैठक में नजमा ने कहा कि राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाए हैं और दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहारों से मणिपुर के लिए सीधी उड़ानें संचालित करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  पनीरसेल्वम और शशिकला मिले राज्यपाल से, दोनों ने सीएम पद के लिए ठोका दावा

मोदी ने राज्यपाल की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की और जागरूकता अभियान से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए उनको बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा मणिपुर घटना की जांच सीबीआई करें