लड़की ने लड़की पर फ़ेंका तेज़ाब, जानिए क्यों

0

नई दिल्ली। दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया गया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजाब फेंकने का आरोप पीड़ित लड़की की सहेली पर लगा है। लड़की के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  नए नोटों की बरामदगी जारी, अब मुंबई में नए नोटों का जखीरा बरामद, पकड़ी गयी 1 करोड़ 40 लाख की खेप

पीड़ित लड़की की मां के आरोपों के मुताबिक सहेली ने फोन कर पीड़ित को बुलाया और अपने भाई से शादी करने के लिए कहा। इस पर पीड़ित लड़की ने जवाब दिया कि जहां उसके मां-बाप चाहेंगे वहीं वो शादी करेगी। सूत्रों की माने तो लड़की के इस जवाब पर दूसरी लड़की भड़क गई और उसने उसके चेहरे पर तेजाब फ़ेंक दिया। तेजाब के चलते पीड़ित लड़की की आंखें नहीं खुल रही है। हालांकि डॉक्टर लड़की की जिंदगी को खतरे से बाहर बता रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी हमले से दहल उठी बांग्लादेश की राजधानी

जानकारी के मुताबिक जिस लड़के की बात की जा रही है वह लड़का पहले भी 2 या 3 बार पीड़िता के घर आ चुका है।

इसे भी पढ़िए :  कोकराझार हमले से जुड़े संदिग्ध उग्रवादी को सेना किया गिरफ्तार