जब हैंडपम्प से पानी की जगह निकलने लगा तेल

0
हैंडपम्प
फोटो ईटीवी से साभार

बिहार के नवादा जिले के रोह बाजार के एक घर में स्थित हैंडपम्प से तेल निकल रहा है। हैंडपम्प से निकलने वाला तेल डीजल है या कैरोसिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ये हैंडपम्प निरंजन सिंह नाम के आदमी के निर्माणाधीन मकान में गड़ा हुआ है।निरंजन ने बताया कि करीब 20 दिनों से हैंडपम्प से तेल निकल रहा है। इस तेल में कपड़े का टुकड़ा भिगोकर जलाने पर वह जलता है। प्रतिदिन सुबह में चापाकल चलाने पर 5-6 लीटर तेल निकलता है। इसके बाद धीरे-धीरे पानी निकलने लगता है। मगर पानी में डीजल अथवा कैरोसिन का गंध रहने से यह पीने लायक नहीं है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के टॉपर गणेश की क्या मजबूरी थी जो उसने 42 की उम्र में दी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, जरूर पढ़ें

निरंजन के अनुसार हैंडपम्प से निकले तेल से वह इंजन भी चलाकर देख चुके हैं। वहीं निरंजन के पडोसी अनिल सिंह के हैंडपम्प के पानी में भी तेल की गंध आ रही है। इस वाक्ये से स्थानीय लोग हैरत में हैं। हालांकि निरंजन के मकान से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है। लेकिन पंप कर्मियों ने तेल टंकी में लीकेज की बात से इंकार किया है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए भारत में कहां पकड़ा गया है एक ट्रक विस्फोटक