एक माह का बिजली बिल 38 अरब, काटा गया कनेक्शन

0
एक माह का बिजली बिल 38 अरब, काटा गया कनेक्शन

जी हां, झारखंड के जमशेदपुर में एक व्यक्ति के पास एक महीने का बिजली बिल हजार या लाख में नहीं बल्कि अरबों में आया है, वो भी 38 अरब रुपए का। यही नहीं बल्कि बी.आर.गुहा नामक व्यक्ति के ये बिल की राशी ना जमा के कारण घर का कनेक्शन भी काट दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया स्टाफ की चप्पल से की पिटाई, बताई ये वजह

गुहा ने बताया कि यह एक चौंकाने वाला मामला था, जिसे हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। उन्होंने बताया कि हमारे घर में 3 कमरे है, जिसमें 3 पंखे, 3 ट्यूबलाइट और एक टीवी मौजूद है। फिर भी इतना बिल कैसे आ सकता है?

इसे भी पढ़िए :  4500 डाॅक्टरों की हड़ताल खत्म, ....लेकिन 135 मरीजों की मौत के बाद

गुहा की बेटी ने इस तरह का बिल आने पर कहा कि मेरी मां को शुगर की बीमारी है और पिता को ब्लड प्रेशर की। हम एक दम से चौंक गए थे, लेकिन बाद में पड़ोसियों ने इसमें दखल दिया। जिसके बाद हमने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड का सबसे खौफनाक गांव, यहां रहते हैं सिर्फ भूत !

यह कोई पहली बार नहीं है, इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुका है। 2014 में हरियाणा के एक पान बेचने वाले को अक्टूबर माह में 132 करोड़ रुपये का बिजली बिल आया था।

Click here to read more>>
Source: aaj tak