पंचकूला पुलिस ने जारी किया हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस, देशद्रोह का आरोप

0

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत इंसा पर राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराने के बाद उसे भगाने की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह साजिश नाकाम हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान: स्कूल बैग में विस्फोट होने से तीन बच्चे जख्मी

हनीप्रीत इंसा के अलावा डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दोनों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस हिरासत में दलित की मौत, 12 पुलिसकर्मी निलंबित

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS