बेंगलुरु में सड़क बनी नदी, लोगों ने जाल बिछा पकड़ी मछलियां (वीडियो)

0

नई दिल्ली। देश के कई भागों में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। बेंगलुरु में भारी बारिश ने शहर की झील के पानी को ओवरफ्लो कर सड़कों पर ला दिया है। इससे झील की मछलियां भी सड़क पर आ गईं तो लोग उन्हें पकड़ने निकल पड़े।

बिहार में 22 लाख लोग बाढ़ से घिरे हैं और 26 की जान चली गई है। वहीं असम में 17 लाख लोग बा़ढ़ पीड़ित हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के हालात का जायजा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब पहुंचने पर केजरीवाल को फिर दिखाए गए काले झंडे

बिहार में बाढ़ के कारण हादसों में अब तक 26 की मौत हो चुकी है। किशनगंज जिले में आठ और पूर्णिया में सात मौतें हुई हैं। कटिहार व मधेपुरा जिलों में दो-दो, जबकि अररिया व सहरसा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य के 10 जिले बाढ़ग्रस्त हैं और उनमें 21.99 लाख लोग प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़िए :  कभी मछली पकड़ती थी ये लड़की, अब हैं इंटरनेशनल शूटर

देहरादून। मौसम के तेवरों के बीच पहाड़ों में मुसीबत का दौर जारी है। शुक्रवार को केदारनाथ पैदल पड़ाव पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर दो श्रद्धालु घायल हो गए। चार धाम यात्रा मार्गों पर करीब ढाई हजार यात्री फंसे हुए हैं। इनमें गंगोत्री से जल लेकर लौट रहे 800 कांवड़िए भी शामिल हैं।

173 जिलों में अब भी कम वर्षा नई दिल्ली। देश में औसत रूप से मानसून अब तक सामान्य है, लेकिन करीब 25 फीसदी हिस्सा अब भी बारिश के लिए तरस रहा है। 173 जिलों में अब भी वर्षा की कमी है। मप्र में अच्छी बारिश मप्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड में अब तक अच्छी बारिश हुई है। देशभर में जुलाई में सामान्य से 8 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। जबकि मौसम विभाग ने 7 फीसदी अधिक बारिश का अनुमान जताया था। विभाग ने अगस्त में भी देश में सामान्य से 4 फीसदी ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन की नीतियों से परेशान होकर आईएसआईएस में शामिल हो रहे चीनी मुसलमान ?