गाय को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप ने 4 को कुचला, महिला की मौत

0
गाय

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस की बेकाबू जीप ने गाय को बचाने के चक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में अपना जनाधार बढ़ाएगी बीजेपी, जल्द ही एनडीए में शामिल होगी ये पार्टी

यहां के हरैया कस्बे में सुबह उषा देवी (60) अपनी दो पोतियों के साथ टहल रही थीं। यूपी डायल 100 की एक जीप गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे जा रहे चार लोगों को कुचल डाला। पुलिस के अनुसार हादसे में उषा देवी की मौके पर मौत हो गयी जबकि उनकी दो पोतियां तथा एक अन्य युवक उपेन्द्र गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  लालू की पार्टी से बड़ी चूक, बैनर में भाजपा बचाने की अपील

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की जीप चालक राज कुमार मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  मुश्किल में कपिल शर्मा, भ्रष्ट अधिकारी का नहीं बताया नाम, MNS ने दर्ज कराई शिकायत