पुलिस को डर था कि सिमी सदस्य कुछ खुलासे करेंगे, इसलिए उन्हें मार दिया गया: दिग्विजय सिंह

0
दिग्विजय सिंह
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार(31 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उच्च सुरक्षा वाली भोपाल केंद्रीय जेल से भागे सिमी के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में इसलिए मार दिया, क्योंकि पुलिस को डर था कि वे कुछ खुलासे कर देंगे।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में लगे पीएम मोदी के लापता होने के पोस्टर

कांग्रेस महासचिव ने हिंदी में कुछ ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने घटना के मामले में अदालत की निगरानी में एनआईए जांच की और जेल के कामकाज की न्यायिक जांच की वकालत भी की।

इसे भी पढ़िए :  बूढ़ी मां को बेटे-बहू ने दी ऐसी सज़ा, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

पूर्व मुख्यमंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि केवल सिमी से जुड़े कैदी ही भागने में सफल कैसे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने आठों को मार दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सिमी के सदस्यों के पास हथियार थे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को बड़ा झटका,दिल्ली हाई कोर्ट ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द की

सिंह ने दावा किया कि ‘‘अगर उन सभी को जिंदा पकड़ा गया होता तो वे पूरी घटना की जानकारी दे देते और घटनाक्रम का खुलासा भी कर देते। शायद इसलिए उन्हें मार दिया गया।’’