पुलिस ने लड़कियों से सड़क पर करवाई उठक बैठक- देखिए तस्वीरें

0
पुलिस ने
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

झारखंड पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर दो लड़कियों से सरे-आम उठ बैठक करवाया। मामला झारखंड के जमशेदपुर का है।यहां के गुलमोहर स्कूल के पास स्कूटी पर सवार होकर तीन लड़कियां गुजर रही थीं ।पीसीआर वैन में बैठा पुलिस जवान लड़कियों को देखते ही बाहर निकला और उनकी स्कूटी को रुकवाकर उन्हें उतरने को कहा ।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आज भी जारी रहेगा तलाशी

पहले तो जवान ने हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने की मांग की ।लेकिन लड़कियों ने बताया की घर नजदीक होने की वजह से वे हेलमेट लेकर नहीं निकली थीं । सूत्रों की माने तो पुलिस वाले ने इन लड़कियों की कोई दलील नहीं सुनी और सज़ा के तौर पर उन लड़कियों से सड़क पर उठक बैठक करने को कहा।लड़कियों के बहुत रिक्वेस्ट करने के बाद भी वो पुलिसवाला नहीं माना। हैरानी इस बात की है वहाँ मौजूद लोगों का हुजूम लड़कियों के साथ हो रहे मजाक को रोकने की जगह,मजे और लुत्फ उठाता रहा।जाहिर सी बात है की लड़कियों को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी ।
jharkhand-1
अगले पेज पर पढ़िए- इस बारे में क्या कहता है नियम

इसे भी पढ़िए :  महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse