ये है दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, वजन 332 किलो

0

गोरखपुर।समोसे का नाम सुनकर किसी के मुंह में भी पानी आ जाए। लेकिन यूपी के महाराजगंज में ऐसा समोसा बना है जिससे जिले का नाम विश्व पटल पर अंकित हो गया हैं। यहां के युवाओं ने विश्व का सबसे बड़ा समोसा बनाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। रितेश और उनकी टीम ने 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 332 किलो का समोसा बनाने का दावा किया है। अब वे इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजेंगे।
बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ब्राडफोर्ड कॉलेज के छात्रों के नाम था। 22 जून 2012 को इंग्लैण्ड के ब्राडफोर्ड कॉलेज के छात्रों ने 110.8 किलोग्राम का समोसा बना कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। इसके जवाब में 332 किलो का समोसा बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव के समधी बनेंगे बाबा रामदेव!

Samosa3
इस समोसे को बनाने में दो कुन्तल आलू, उसमें दो किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो लाल मिर्च, एक किलो धनिया, 500 ग्राम जायका, पांच किलो नमक, 250 ग्राम पंचफोरण, पांच किलो हरा मिर्च, 2 किलो लहसुन, आधा किलो हल्दी और चार डब्बा कस्तूरी मेथी मिलाकर समोसे को भरने के लिये आलू का मिश्रण तैयार किया गया. इसके बाद डेढ़ कुन्तल मैदा में 20 किलो डालडा का मोयन डालकर इसके लोई को तैयार किया गया।समोसे को 8 फीट चौड़ा, 9 फीट लम्बा, 6 इंच गहरा कढ़ाई में बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  भारत दुनिया में गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक: स्वरूपानंद