बिहार : कैदी वैन का एक्सिडेंट, 7 पुलिसकर्मियों और एक कैदी की मौत

0
बिहार

मुजफ्फरपुर : बिहार के सीतामढ़ी जिले में देर रात सड़क दुर्घटना में 7 पुलिसकर्मियों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। घटना में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि एक नक्सली घायल हो गया है। देर रात यह दुर्घटना तब हुई जब कैदियों को लेकर जा रही पुलिस वैन रास्ते में एक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड पर हुई। घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 पर पाकिस्तान का कब्जा, कश्मीर में मना जश्न

सीतामढ़ी के सैदपुर थाने के एसएचओ शिव नारायण राम ने कहा, ‘पुलिस की गाड़ी दो नक्सलियों को लेकर जा रही थी, जिन्हें सीतामढ़ी कोर्ट में पेश करना था। पुलिस की गाड़ी, रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। प्रथम दृष्ट्या देखने से लग रहा है कि गाड़ी के तेज गति में होने की वजह से यह हादसा हुआ, लेकिन घटना की असली वजह का पता जांच में चलेगा।’

इसे भी पढ़िए :  पटरी से उतरी औरंगाबाद-हैदराबाद पैसेंजर ट्रेन, फिलहाल किसी के मरने या जख्मी होने की कोई खबर नहीं