प्रियंका के निशाने पीएम मोदी, कहा- किसी बाहरी नेता को यूपी को गोद लेने की जरूरत नहीं

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

राहुल ने रायबरेली में पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा, ”नरेंद्र मोदी जी आप हिंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री है। किस प्रकार की सौदेबाजी आप कर रहे हैं। मोदीजी ने कर्ज के बारे में कुछ नहीं बोला। यूपी में चुनाव आया। कल-परसों में बोलते हैं कि भाइयों यूपी में जैसे ही बीजेपी की सरकार बनाओगे, किसानों का कर्जा माफ कर देगा। अपने ऑफिस जाइए, कैबिनेट को बिठाइए, 15 मिनट में आप किसानों का कर्जा माफ कर सकते हो। मगर नहीं।”

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब की मां सहित सैकड़ों छात्रों ने किया प्रदर्शन

उन्‍होंने नोटबंदी को लेकर पीएम पर तंज कसते हुए कहा, ”2014 में मोदी आए, फिल्‍म देखने जाते हैं, वैसे आए। शाहरुख की फिल्‍म दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे पिक्‍चर बनाई, अच्‍छे दिन की बात की। सबको खुश कर देंगे। ढाई साल बाद पता लगा कि शोले का गब्‍बर आ गया।”

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में गंदगी की समस्या पर ‘आप’ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- सफाई पर दें ध्यान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse