मोदी के खिलाफ भड़के जलीकट्टू समर्थक, जमकर नारेबाजी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबुमनी रामदौस ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक निवास के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र विधेयक लाने में नाकाम रहता है तो वह राज्य के 32 जिलों में 26 जनवरी को जलीकट्टू का आयोजन करेंगे। वहीं, सीटू (CITU) ऑटो यूनियन ने भी शुक्रवार को हड़ताल करने का ऐलान किया है। ऑटो ड्राइवरों का कहना है कि शहर में करीब 10 अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन अधिकतर ऑटो ड्राइवर स्ट्राइक में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अमित शाह और अरुण जेटली

इससे पहले, मरीना बीच पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खाना, ब्रेड, बिस्किट और पानी आदि देने के लिए बहुत सारे लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में हजारों की तादाद में स्टूडेंट भी शामिल हैं। ये मंगलवार से ही यहां जमे हुए हैं। तमिलनाडु के कई बड़े फिल्मी सितारे भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे। अभी तक यहां हो रहे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहे हैं, लेकिन गुरुवार को एकबारगी जब हालात बिगड़े तो पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी का नया पैंतरा कांशीराम को भी बसपा से छीना, देखें तस्वीरें
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse