स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक हरकत, मंत्री ने बंधवाए जूते के फीते

0
स्वतंत्रता दिवस

उड़ीसा के कैबिनेट मंत्री जोगिंदर बेहरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर स्वतंत्रता दिवस समारोह की है। इस तस्वीर में मंत्री जी अपने पीएस से अपने जूते के फ़ीते बंधवाते नजर आ रहे हैं। मामला उड़ीसा के किंझोर का है। किंझोर जिला मुख्यालय पर होने वाले स्वत्रंतता दिवस समारोह में जोगिंदर बहरा मुख्य अतिथी थे। उन्हे राष्ट्रीय ध्वज फहरान था। ध्वज पहराने के लिए बेहरा ने अपने जूते उतारे थे लेकिन धवज फहराने के बाद अपने जूते पहनने के लिए उन्हे अपने पीएस की मदद लेनी पड़ी।

इसे भी पढ़िए :  अर्ध कुंभ की तैयारियों में जुटी योगी सरकार, खर्च करेगी 2,500 करोड़, 900 करोड़ देगी केंद्र सरकार

इस बारे में जब मंत्री से पूछा गया तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होने जवाब दिया कि ‘मैं वीआईपी हूं। मैंने झंडा फहराया था, उसने नहीं’। बहरहाल बेहरा के इस कारनामे की हर तरफ़ आलोचना हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  ‘फिक्सर हैं युवराज-कोहली, पाक के खिलाफ फिक्स था मैच’