राम रहीम के पक्ष में आए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, कहा- साधु-संन्यासियों के खिलाफ पड्यंत्र रचा जा रहा है

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर फैसला आने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम रहीम के पक्ष में खड़े होते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि साधु-संन्यासियों के खिलाफ पड्यंत्र रचा जा रहा है। राम रहीम को सजा सुनाए जाने पर साक्षी महाराज ने बोला कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि कोर्ट शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है, लेकिन उन लाखों लोगों की बात नहीं सुन रही, जो राम रहीम को भगवान मानते हैं।साक्षी महाराज का कहना है कि राम रहीम पर लगे आरोप साजिश है और भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी पर बरसीं मायावती, कहा- नोटबंदी पर देश को गुमराह करना बंद करें

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS