केदारनाथ क्षेत्र में फिर मिले 19 नरकंकाल

0
केजरीवाल

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ के आसपास नरकंकाल मिलने को सिलसिला जारी है। सर्च आपरेशन के दौरान टीम को विभिन्न स्थानों पर 19 नरकंकाल मिले हैं। टीम ने नरकंकालों के डीएनए सैंपल ले लिए हैं। मंगलवार को इनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पिछले 11 दिनों में क्षेत्र में 52 नरकंकाल मिल चुके हैं। त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर नरकंकाल मिलने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर इन दिनों केदारनाथ जाने वाले सातों ट्रैक पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को केदारनाथ के पास गरुड़चट्टी से देवविष्णु से होते हुए गौरी गांव तक नरकंकालों की तलाश की गई। गढ़वाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) संजय गुंज्याल ने बताया कि अभियान मंगलवार शाम तक जारी रहेगा। इसके बाद दो नवंबर से दोबारा अभियान चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि ये नरकंकाल जून 2013 में आपदा के दौरान मारे गए उन लोगों के हो सकते हैं जो जान बचाने के लिए इस ओर आए होंगे।

इसे भी पढ़िए :  UP Election 2017: बनारस में RSS कार्यकर्ता BJP से खफा, लखनऊ से प्रचारक को भेज कराया जा रहा काम