अखिलेश की स्मार्टफोन योजना ने बनाया रिकॉर्ड: हफ्ते भर में ही 11 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

0
स्मार्टफोन योजना

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गई समाजवादी स्मार्टफोन योजना के तहत सप्ताह भर में ही 11 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि दस अक्तूबर से यह योजना शुरू की गयी थी। तब से आज तक 11 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। योजना का वेब पोर्टल शुरू होने के 24 घंटे में ही 2 . 34 करोड लोगों ने इस वेब पोर्टल को विजिट किया।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए करोड़ों रुपए

प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत जिन आवेदकों के पास पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे निकटवर्ती जन सेवा केन्द्र, साइबर कैफे आदि से सम्पर्क कर योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क नम्बर 1800-102-5146 भी शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ईश्वर ना करें कि इन 18 दिनों में आप बीमार हों, इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिलेगा

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आज तक इलाहाबाद, गाजीपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर नगर, लखनऊ, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर आदि के नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सपा के साथ गठबंधन पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कहा- ऐसे तो 127 साल नहीं आ पाएंगे सत्ता में