इज्जत बचाने के लिए बेटे ने बाप को मारी गोली, पूरी खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक फ़र्रूखाबाद के शमसाबाद थाने के SHO ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि रतिराम को गोली लगने के बाद तुरंत कायमगंज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। बाद में, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘शनिवार रात को देर से आने के बाद रतिराम ने गलत इरादे से अमित की बीवी को दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपने बीवी के चीखने की आवाज सुनने के बाद अमित ने पिता को कथित तौर पर देसी कट्टे से गोली मार कर घायल कर दिया।’ हालांकि बाद में अमित ने हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार ट्विटर पर छाई मायावती, घंटों #mayawatinextUPCM करता रहा ट्रेंड

त्रिपाठी ने बताया, ‘अमित के छोटे भाई अनुज की तहरीर पर शमसाबाद पुलिस थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हमने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। अमित ने जिस हथियार से अपने पिता को गोली मारी है,वह गैरकानूनी है। उसे जेल भेज दिया गया है।’

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु में आज ‘बड़े फ़ैसले’ का इंतज़ार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse