MP से ISI के 11 संदिग्ध एजेंट हुए अरेस्ट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

source : आजतक

आरोपी देश के विभिन्न भागों में सिमबॉक्स का आदान-प्रदान कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले बलराम के कई बैंक खाते हैं, जिनमें हवाला के माध्यम से पैसा आया था।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान में बारिश का कहर, स्कूटी के साथ शख्स भी बह गया, देखें वीडियो

संजीव शामी ने बताया कि बलराम ही हवाला से मिला पैसा जासूसी रैकेट के अन्य सदस्यों को तक पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि बलराम को सतना से गिरफ्तार किए जाने के अलावा जबलपुर से दो, भोपाल से तीन और ग्वालियर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू: सीमावर्ती गांवों से 10 हजार लोगों को कराया गया खाली

एटीएस के मुताबिक ये गिरोह हवाला का कारोबार भी कर रहा था। इसके अलावा ऑनलाइन लॉटरी में भी ये गिरोह शामिल था। एटीएस का मानना है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की मदद के बिना इस तरह के अवैध एक्सचेंज को संचालित करना आसान नहीं है। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  सांसदों और सितारों के बीच होगा फुटबॉल मैच, बाबा रामदेव बने ब्रांड एंबेसडर
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse