कश्मीर में देश विरोधी रैली नाकाम, टकराव में दर्जन भर जख्मी

0
कश्मीर

कश्मीर हिंसा की वजह से 147 दिनों बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को प्रशासन ने नमाज पढ़ाने की अनुमति दी। नमाज के बाद मीरवाइज के नेतृत्व में निकली रैली को रोकने पर सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई। इसके बाद उन्हें तितर बतर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

इसे भी पढ़िए :  नतीजो में बदले रूझान, उपचुनावों में 3 सीटों पर बीजेपी ने मारा मोर्चा, 3 सीटों पर गिनती जारी

जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज संपन्न होने के बाद बाहर निकलते ही मीरवाइज ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में लाल चौक के लिए रैली निकली। इस दौरान पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए। रैली राजौरी कदल पहुंची तो भारी संख्या में तैनात पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ धक्कामुक्की तक हुई। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा चुनाव में शीला होंगी कांग्रेस का चेहरा