लोगों को दर्द से तड़पकर मरते देखना ‘उसे’ अच्छा लगता था

0

अहमदाबाद। अनुराग कश्यप की फ़िल्म ‘रमन राघव’ में आपने एक बेदर्द सीरियल किलर की कहानी देखी होगी। लेकिन जामनगर से गिरफ़्तार हुए इस सीरियल किलर की कहानी सुनकर आप दहल जाएंगे। करीब एक हफ़्ते पहले जामनगर से गिरफ़्तार हुए, ‘स्टोन किलर’ के नाम से कुख्यात हितेश रामावत के बारे में कई ऐसी कहानियां सामने आ रही है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पुलिस के सामने हितेश ने तीन लोगों की हत्या करने और एक की हत्या की कोशिश करने का गुनाह कबूल कर लिया है। लेकिन पुलिस को शक है कि ये आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है.

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

शिकार को पहले घायल करता था,फिर अप्राकृतिक सेक्स करने के बाद कर देता था हत्या-

पुलिस के मुताबिक हितेश एक साइको किलर है। वह जिन लोगों को मारता था उन्हे दर्द से तड़पता हुआ देख कर बहुत खुश होता था। जब मरने वाला, खून से लथपथ होकर, दर्द से बिलबिलाता हुआ, सांस लेने की जद्दोजहत करते हुए मर जाता था तो ये देख अकर हितेश को खूब मजा आता था।हितेश का शिकार,जब घायल होकर खून से लथपथ, और बेदम हो जाता था, तो हितेश उसे देखकर उत्तेजित हो जाता था। अपने सभी शिकार को घायल करने के बाद हितेश उनके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था।इसके बाद वो अपने शिकार के सिर पर पत्थर मार कर उनकी हत्या कर देता था।पत्थर मारने के बाद हितेश अपने सभी शिकार को टकटकी लगाकर तब तक देखा करता था जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती थी। गौरतलब है कि हितेश के सभी शिकार पुरूष थे।
610-psycho-killer
पुलिस के मुताबिक हितेश एक समलैंगिक है। राजकोट क्राइम ब्रांच ने उसे जामनगर के बेड़ेश्वर इलाके से करीब एक हफ़्त पहले पकड़ा था। हितेश द्वारा की गई हत्याओं का मकसद पीड़ित के साथ सेक्स करना और उन्हे लूटना था। दिमागी तौर पर बीमार हितेश को लोगों को तड़पाकर मार डालने में मजा आता था। 16 साल की उम्र में भक्तिनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी पुरूष ने हितेश के साथ जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया था। इसी जगह पर हितेश ने पहली हत्या की थी।हितेश का पहला शिकार 30 वर्षीय सागर मेवाड़ा था। सागर के साथ सेक्स करने और उसकी हत्या करने के बाद हितेश ने उसका मोबाइल फोन और करीब तीन हजार रुपये भी चुराए थे। अपने दूसरे शिकार प्रवीण बराड़ को मारने के बाद हितेश ने उसका ऑटो चुरा लिया था। पुलिस के मुताबिक हितेश को टीवी पर आने वाले क्राइम शो अच्छे लगते थे।

इसे भी पढ़िए :  आमिर खान ने बिहार को दिया 25 लाख रुपए का चेक