पढ़िए मोदी ने तेजस्वी को क्या दी नसीयत

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

सुशील मोदी

सुशील मोदी ने दावा किया कि लालू के परिवार में फूट तभी से पड़ गई थी जब उन्होंने बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विरोध के बावजूद छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया था। इतना ही नहीं, सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को यूपी के सीएम अखिलेश यादव से सीख लेने तक की नसीहत दे डाली। मोदी ने कहा कि तेजस्वी को अखिलेश से सीखना चाहिए, जो अपने पिता की राह पर ना चलकर खुद के फैसले ले रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सबसे दर्दनाक सड़क हादसा, 'मम्मी I Love you, मुझे बचा लो'...कमजोर दिल वाले ये वीडियो ना देखें

उन्होंने कहा कि “जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साये से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाई है, उसी तरह स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हिम्मत दिखाएं।” सुमो ने लालू के दोनों बेटों द्वारा उनके खिलाफ असंसदीय भाषा में जवाब देने पर यह नसीहत दी।

इसे भी पढ़िए :  बाढ़ से जूझ रहा बिहार, लालू बोले 'बाढ़ नहीं ये है गंगा मैया का आर्शीवाद'
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse