गर्लफ्रेंड के इलाज के लिए बन गया चोर, चुरा लीं 51 बाइक्स

0
गर्लफ्रेंड
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेंगलुरु : गर्लफ्रेंड के इलाज के लिए पैसे जुटाने के चक्कर में एक शख्स चोर बन गया। मामला बेंगलुरु का है, जहां टेलर का काम करने वाला एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड के इलाज का खर्च पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने लगा। नायडू का रहने वाला मनोहर उर्फ मनु एक कपड़े की कंपनी में टेलर का काम करता था। वहां उसे साथ में काम करने वाली एक सहयोगी से प्यार हो गया। दोनों एक साथ रहने के सपने संजो रहे थे। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मनोहर बाइक की चोरी करने लगा। 23 वर्षीय मनोहर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसपर 51 बाइक्स चोरी करने का आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  नगालैंड: आदिवासी संगठनों ने सीएम को दी धमकी, कहा- इस्तीफा दें, वर्ना बुरे अंजाम के लिए तैयार रहें

गिरफ्तारी के बाद मनोहर ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बीमार गर्लफ्रेंड की बेंगलुरु में इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन तभी उसकी गर्लफ्रेंड बीमार पड़ गई और इस साल जनवरी में वापस आंध्र प्रदेश चली गई। मनोहर ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से अपनी गर्लफ्रेंड को बेंगलुरु लाना चाहता था। मनोहर की गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि वह बेंगलुरु में एक घर किराए पर ले और उसकी इलाज की व्यवस्था करे। मनोहर की मित्र जॉन्डिस और हॉर्मोन से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। एक डॉक्टर ने मनोहर को उसके मित्र के इलाज का खर्च 5 लाख रुपये बताया था।

इसे भी पढ़िए :  अपनों से ही घिरी बीजेपी, सांसद ने मांगा हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा

अगले पेज पर पढ़िए – मनोहर को पकड़ने के लिए पुलिस ने चली ये नायाब चाल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse