चोरों ने दिखाई ‘दरियादिली’ बुजुर्ग को गले लगा 100 की नोट दे गए

0
चोरों
(फोटो एबीपी न्यूज़ से साभार)
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : देश की राजधानी में चोरों की दरियादिली का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ‘बुजुर्ग’ महिला पर चोर इस कदर मेहरबान हुए हैं कि आप जानकर भौचक्के रह जाएंगे। चोरी के बाद चोरों ने महिला को उनके खर्च के लिए 100 रुपए दिए और गले भी लगाया।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए किस तरह से ताजमहल में CISF कॉन्सटेबल ने की तानाशाही

मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र का है। यहां रात करीब 2 बजे एक घर में चार चोर दाखिल हुए। उन्होंने घर में रखे हुए गहने और दो हजार का एक नोट चुरा लिया। लेकिन, उनके निकलने से पहले ही बुजुर्ग महिला की नींद टूट गई। महिला ने अपनी मजबूरी उन्हें बताई।

इसे भी पढ़िए :  लालू यादव ने कहा अवसरवादी नेता है नीतीश कुमार, बिहार की जनता को दिया धोखा

इसके बात तो जैसे चोरों का दिल ‘पसीज’ गया। उन्होंने महिला को गले लगाया और फिर उन्हें 100 रुपए देकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  धार्मिक ग्रंथ को अपवित्र करने के आरोप में 'आप' विधायक के खिलाफ FIR

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse