यूपी में बदमाश बेखौफ, दो लड़कियों से सरेआम छेड़खानी, देखें VIDEO

0
छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आ आई है। यहां खुलेआम भरी दोपहर दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक सुनसान सड़क पर 5-6 मनचलों ने दो लड़कियों को पकड़ लिया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़कियां अपनी इज्जत की गुहार लगा रही थी, लेकिन इन मनचलों के सिर पर मानों शैतान सवार था। ये उत्तर प्रदेश के रामपुर की तस्वीर है, जिससे साफ हो रहा है कि यहां बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। इन्हें ना तो कानून का खौफ है और ही सरकार से डर। इनमें से 1 आरोपी को दबोच लिया गया है, लेकिन अभी भी कई गुनहगार फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी पुलिस की बड़ी सफलता! 24 घंटे में ढूंढ निकाला कठेरिया का कुत्ता