बढ़ते प्रदूषण के चलते, 4 राज्यों के मंत्री करेंगे आज बैठक

0
प्रदूषण
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली में वायु प्रदूषण के ‘गंभीर’ हालात के चलते दिल्ली के सभी स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया हैं। क्योकि दिल्ली में प्रदूषण बहुत ज्यादा हो गया हैं। जिसके चलते केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पड़ोसी राज्यों के साथ सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में इस समस्या से निपटने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  J&K: नए साल के पहले ही दिन पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे की अध्यक्षता में ये बैठक सोमवार दोपहर दिल्ली के पर्यावरण भवन में होगी। इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के पर्यावरण मंत्री हिस्सा लेंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे ने कहा है कि ‘हम दिल्ली में हालात पर नजर रख रहे हैं, बैठक में ये चर्चा होगी कि हमें इस समस्या से निपटने के लिए जल्द से जल्द किस तरह के उपाय करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  45 दिन बाद भी सुलग रहा कश्मीर, PM मोदी से मिलेंगे विपक्षी नेता, उमर करेंगे अगुवाई

वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार के मंत्री अब लामबंद हो गए हैं। रविवार रात को 11 बजे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सिंधु बॉर्डर पहुंचे और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन देर रात अचानक गाजीपुर चैक नाके पर पहुंचे और दिल्ली में आने वाले ट्रकों की चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने कई ओवरलोडेड ट्रकों को रोका और उनका चालान कटवाया। इसके अलावा 8 ओवरलोडेड गाड़ियों को जब्त भी किया गया।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी से मिले शरद यादव , शाम को बुलाई नाराज जेडीयू नेताओं की बैठक
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse