ISIS ने मुसलमानों को चेताया, कहा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से दूर रहो, कत्लेआम होने वाला है

0
ISIS

वॉशिंगटन: ISIS ने चुनाव के दिन अमेरिकी मतदाताओं के कत्लेआम का आह्वान किया है और मुसलमानों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग नहीं लेने की अपील की है। अमेरिका आधारित एक आतंकी निगरानी संगठन ने यह दावा किया है। एसआईटीआई खुफिया संगठन के निदेशक रित्ज कात्ज ने ट्विटर पर कहा है कि ISIS के अल हयात मीडिया सेंटर द्वारा एक आलेख में इन धमकियों का जिक्र किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में ऐसा भी होता है: जज ने पूछा कैसे काम करता है हैंड ग्रेनेड, पुलिस वाले ने खींच दी सेफ़्टी पिन, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो

इसमें यह बताया गया है कि आतंकवादी आपका कत्लेआम करने और आपकी मतपेटियों को नष्ट करने आये हैं। यूएसए टूडे की खबर के मुताबिक यह चेतावनी सात पन्नों के घोषणापत्र में दी गई है जिसका शीषर्क ‘द मुर्ताद वोट’ है। आलेख में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी की इस्लाम और मुसलमान विरोधी नीतियों में कोई अंतर नहीं बताया गया है। एफबीआई ने एक बयान में कहा है कि आतंकवाद रोधी और आतंरिक सुरक्षा समुदाय सतर्क बने हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने फिर पाकिस्तान को लताड़ा, कहा पाकिस्तान एक पराजित ताकत