मायावती द्वारा बनाए इस पार्क में शपथ लेगी बीजेपी की नई सरकार

0
स्मृति उपवन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश चुनावों में प्रचंड बहुमत के बाद अब सूबे में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को लखनऊ के स्मृति उपवन में शाम को 5 बजे होगा। इस भवन का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 2007 में बनवाया था।

इसे भी पढ़िए :  उमा भारती बोलीं- गंगा सफाई शुरू नहीं हुई तो उसमें या तो राहुल कूद जाएं या मैं कूद जाऊंगी

स्मृति उपवन में होने वाला यह पहला शपथ ग्रहण समारोह होगा, अभी तक यहां किसी भी मुख्यमंत्री ने शपथ नहीं ली है। इस ग्राउंड में लखनऊ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की इस सच्चाई को जानकर आपकी सोच बदल जाएगी!

स्मृति उपवन का निर्माण 2007 में मायावती सरकार के दौरान हुआ था। यह दिलचस्प है कि चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत का असर बसपा पर भी पड़ा है, और अब बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मायावती के बनाये हुए स्मृति उपवन में ही हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती का मोदी पर तंज, कही: पीएम मोदी की बातों से लगता है कि वो अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse