UP बना भारत का पहला राज्य जहां सभी जिलों में पुलिस की ट्विटर सेवा शुरू

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी थाने गुरुवार(8 सितंबर) से ‘ट्विटर’ से जुड़ गए। इसके साथ ही यह प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया, जहां सभी जिलों में पुलिस ट्विटर का इस्तेमाल करेगी।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दुनिया का सबसे बडा पुलिस संगठन उत्तर प्रदेश पुलिस देश की सबसे घनी आबादी वाले प्रदेश की लगभग 20 करोड जनता को सेवाएं देती है। विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्विटर सेवा की शुरूआत की।

इसे भी पढ़िए :  बिजनौर: मंदिर में लाउडस्पीकर नहीं लगाने देने पर हिंदुओं ने दी गांव छोड़ने की धमकी

इस सेवा के तहत सभी जिलों और जोनों में उत्तर प्रदेश पुलिस के 120 से अधिक सत्यापित एकाउण्ट होंगे, जिन पर प्रदेश की जनता ट्वीट कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है।

‘ट्विटर इण्डिया’ ने राज्य पुलिस द्वारा ट्विटर के माध्यम से जनशिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय सफलता मिलने से उत्साहित होकर प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस के लिए ट्विटर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़िए :  उप्र में परिवार को बंधक बना मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सभी जिलों की पुलिस ट्विटर सेवा का इस्तेमाल करेगी। अभी तक बेंगलूरु शहर पुलिस द्वारा एक सीमित क्षेत्र में यह सेवा शुरू की गयी है।

इसके अलावा यह सेवा विदेश, रेलवे, वाणिज्य तथा विदेश मंत्रालयों में लागू की गयी है। यह सेवा जनशिकायतों को व्यवस्थित ढंग से निस्तारित करने के लिये ट्विटर पर आधारित सीआरएम (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेन्ट) प्लेटफार्म है।

इसे भी पढ़िए :  सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल चलाने में बनाए दो विश्व रिकार्ड

ट्विटर के माध्यम से शिकायतों को सम्बन्धित जिलों में भेजा जाएगा। हर शिकायत का एक कोड होगा, जिसके आधार पर उन पर हो रही कार्यवाही को देखा जा सकेगा।

इससे चंद पलों में पता लगाया जा सकेगा कि किस जिले में इस मुख्यालय से भेजी गयी कितनी शिकायतों का कितने समय में निस्तारण किया गया।