मुंबई अलर्ट: दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलाश जारी, हाई अलर्ट पर नौसेना  

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। उरण इलाके के नौसैनिक अड्डे के पास कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर मुंबई तट और इसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद लगातार दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलाशी के काम में विभिन्न एजेंसियां जुटी रहीं। हालांकि, नौसेना ने शुक्रवार(23 सितंबर) को अपना अभियान समाप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी संदिग्ध का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़िए :  अन्नाद्रमुक ने की जयललिता को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में बताया कि संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखे जाने की सूचना के बारे में अब तक कुछ भी पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है। बहरहाल, पुलिस ने कहा कि कि हथियारों से लैस संदिग्धों को देखने वाले कुछ स्कूली बच्चों से मिले ब्योरे के आधार पर संदिग्धों के स्केच कल देर रात जारी किए गए।

इसे भी पढ़िए :  सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- सैंडविच बनने के लिए नहीं जुड़े थे भारत से

महाराष्ट्र के डीजीपी सतीश माथुर ने कहा कि ‘‘उरण इलाके में पुलिस का तलाशी अभियान अब भी जारी है। लेकिन अब तक कुछ अहम नहीं मिल पाया है।’’ डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने तलाशी अभियान से जुड़ी एक गोपनीय रिपोर्ट सरकार को दी है।

इसे भी पढ़िए :  राखी पर भाई ने बहन को दिया दुनिया का सबसे अनोखा तोहफा

अपना अभियान समाप्त करने वाले पश्चिमी नौसैनिक कमान ने एक बयान में कहा कि ‘‘जहां तक भारतीय नौसेना का सवाल है, कल(22 सितंबर) संदिग्ध आतंकवादियों को कथित तौर पर देखे जाने के बाद चलाया गया अभियान आज(23 सितंबर) पूरा हो गया। नौसैनिक इलाकों की तलाशी ले ली गई है। नौसेना स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।’’