चक्रवाती तूफान ‘वरदा’ से थमीं चेन्नई की रफ्तार, अबतक 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

0
तूफान

साइक्लोन वरदा सोमवार को दोपहर 2.15 बजे चेन्नई से टकराया। तूफान की दस्तक के बाद चेन्नई में हवाओं की रफ्तार 192 Kmph रिकॉर्ड की गई। जिसके बाद जन-जीवन ठप हो गया है। खबर है कि इस तूफन से अबतक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। शहर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है।

तूफान चेन्नई से करीब 25 किलोमीटर दूर तट से टकराया। भारतीय समयानुसार शाम छह बजे तक ये चेन्नई से नेल्लोर तक के तट को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लेगा। एरिया साईकलोन वार्निंग सेंटर के निदेशक डॉ एस बालाचंद्रन के हवाले से कहा है कि फिलहाल हवाओं की रफ़्तार 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच है। इन तेज हवाओं से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। जगह-जगह सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। सड़कों पर वाहनों का चक्का जाम हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की विधानसभा सीट पर उपचुनाव रद्द, वोट के बदले नोट बांटने का आरोप

ख़राब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। 25 उड़ान डायवर्ट की गई हैं और नौ उड़ानों में देरी हुई है जबकि पांच को रद्द कर दिया गया है।साइक्लोन के चलते 50 फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। ये फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं या उनके रूट बदले गए हैं।

राज्य में राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की 19 टीमें तैनात की गई हैं। आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में जरूरी चीजें हैं। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा नेवी और आर्म्ड फोर्सेस तैयार हैं। सीएम पनीरसेल्वम ने भी अफसरों के साथ मीटिंग की थी। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने जनता से अगले 24 से 36 घंटों तक सतर्क रहने की अपील की है। मछुआरों से अगले 48 घंटे तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।

 

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘मुलायम के मरने का समय आ गया’