पहले की दोस्ती फिर पति-पत्नी का बनाया वीडियो और अपलोड कर दिया पॉर्न साइट्स पर

0
पॉर्न साइट्स

पति-पत्नी का विडियो क्लिप चुपके से बनाकर पॉर्न साइट्स पर अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी उसी घर में किराए पर रहने वाले युवक और उसके दोस्त पर है। महिला ने आरोपियों को सख्त सज़ा दिलाने के लिए हाई कोर्ट में गुहार की है। कोर्ट के आदेश पर अशोक विहार पुलिस ने शनिवार को आईपीसी 354/354 c और आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  Whatsapp पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करना पड़ा महंगा

सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक करीब 36 साल की महिला वजीरपुर विलेज में पति के साथ किराए पर रहती हैं। उनके रूम से सटा हुआ आरोपी किराएदार लड़कों का कमरा है। अक्टूबर 2015 में वह अपने कमरे में अकेली थीं। आरोपी और उसका दोस्त अचानक आए और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो दोनों भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में चिकनगुनिया का कहर जारी, अबतक 6,700 से अधिक मामले सामने आए

उन्होंने शाम को अपने पति से सारी बात बताई। पति ने आरोपी लड़कों को बुलाकर डांटा। लड़कों ने भविष्य में गलती न करने का वादा करते हुए सॉरी बोला। जनवरी 2016 में एक दिन आरोपी ने महिला से अश्लील हरकत की। उनके चीखने पर आरोपी भाग निकले। महिला ने इस बार मकान मालिक से शिकायत की। मालिक ने सबके सामने उन्हें डांटा। बार-बार माफी मांगने के बाद लड़कों ने दंपती का विडियो बनाकर पॉर्न साइट पर डाल दिया।

इसे भी पढ़िए :  फिर लापता हुए राहुल गांधी, जगह- जगह लगाए गए पोस्टर