भाजपा नेता विजय सांपला के बिगड़े बोल, कहा- मुन्नी और शीला जैसी कांग्रेस मां से मुजरा करवाएंगे सिद्धू?

0
विजय सांपला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनसे सवाल किया गया कि जो नवजोत सिंह सिद्धू एक वक्त पहले बीजेपी को अपनी मां बताते थे, आज वो कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस को अपनी मां बता रहे हैं। इस सवाल के जवाब में विजय सांपला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस को कौशल्या मां बता रहे हैं, लेकिन कुछ साल पहले वो इसी कौशल्या मां को मुन्नी बाई और शीला की जवानी से भी बदनाम बता चुके हैं, तो अब ये नवजोत सिंह सिद्धू ही बता पाएंगे कि वह इस मुन्नी और शीला जैसी मां का मुजरा क्या सड़कों पर करवाएंगे या घर के अंदर।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse