अम्मा और एआईएडीएमके लिए हम एक हुए : पन्नीरसेल्वम

0
अम्मा और एआईएडीएमके लिए हम एक हुए : पन्नीरसेल्वम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों का विलय हो गया। दोनों नेताओं के हाथ मिलाने के साथ ही इस विलय की घोषणा हो गयी। संभव है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला धड़ा पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के संबंध में कुछ घोषणा करे, क्योंकि पनीरसेल्वम समूह उन्हें पार्टी से निकालने पर अड़ा हुआ है। शशिकला फिलहाल आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक- पलानीस्वामी शशिकला को निकालने की घोषणा कर सकते है, लेकिन विलय के दौरान ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई।

इसे भी पढ़िए :  एनडीए में शामिल हो सकती हैं तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके

पन्नीरसेल्वम अब तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री बन सकते है। साथ ही तमिलनाडु मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की भी संभावना है। राज्यपाल सी.वी. राव (जो तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभालते हैं) शपथ-ग्रहण समारोह के लिए यहां मौजूद रह सकते है।

इसे भी पढ़िए :  13,860 करोड़ का काला धन रखने वाले कारोबारी को क्यों पहनाई गई पुलिस की वर्दी ?

Click here to read more>>
Source: ndtv india