पश्चिम बंगाल: तृणमूल विधायक के घर भीड़ ने बोला हमला, आग को हवा देने का आरोप

0
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में एक फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही। यह हिंसा ग्रामीण इलाकों से फैलकर शहर तक पहुंच गई। इस पर ममता सरकार का मानना है कि दो समुदायों के अलग-अलग संगठन आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। दरअसल बशीरहाट शहर में उस समय हिंसा भड़की जब तृणमूल विधायक दिपेंदू बिसवास के कथित हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड: बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Click here to read more>>
Source: