जब वह कमरे में पंहुचे तो वह कमरे में नहीं दिखी तब उन्होंने बाथरूम चेक किया लेकिन दरवाजा लॉक मिला उन्होंने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसे देखकर घर में कोहराम मच गया, मीनाक्षी के परिजनों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी।
साहिबाबाद के एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का यह भी कहना है की मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है। मृतका के पिता ने हितेंद्र ठाकुर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उस पर मीनाक्षी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।