बेखौफ गुंंडे! रेप कर महिला को चलती ट्रेन से फेंका

0
चलती ट्रेन

ट्रेन से सफर करना सुरक्षित नहीं रह गया है। तमाम दावों के बाद एकबार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। दरअसल चलती ट्रेन में एक 35 वर्षीय महिला से बलात्कार किया और फिर उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के खाजाखुर्द रेलवे स्टेशन की है। हालांकि अभी तक बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़िए :  चलती कार से बहू को फेंका -CCTV में कैद हुई घटना

जीआरपी अधिकारी सुधीर सिंह ने  बताया कि महिला चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसका दायां पैर कट गया। छानबीन चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश में सैलरी संकट, CM के RBI गवर्नर को मैसेज भेजने के बाद चार्टर्ड प्लेन से आए 2,420 करोड़ रुपए

वहीं महिला का आरोप है कि वह ट्रेन से कल रात शाहगंज अपने मायके जा रही थी। जब रास्ते में ट्रेन में दो अपराधियों ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिसके बाद महिला का एक पैर कट गया।

इसे भी पढ़िए :  13 वर्षीय लड़के के साथ डेढ़ महीने तक 4 युवक करते रहे दुष्कर्म, बनाया वीडियो