योगेंद्र यादव लड़ेंगे यूपी विधानसभा का चुनाव !

0
योगेंद्र यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नयी दिल्ली:भाषा: नवगठित राजनीतिक दल ‘स्वराज इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव का कहना है कि उनकी पार्टी 2017 में होने वाले दिल्ली के एमसीडी चुनाव के साथ साथ पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और गोवा के चुनाव में मैदान में उतर सकती है हालांकि इस बारे में औपचारिक निर्णय पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जल्द आएगा 400 करोड़ का नोट, जिस पर होगी केजरीवाल की फोटो-जानिए क्या है मामला

आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होकर नयी पार्टी बनाने वाले योगेन्द्र यादव ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘हमारा लक्ष्य येन केन प्रकारेण चुनाव जीतना नहीं है और ऐसे में हम अनियंत्रित होकर चुनाव में भाग नहीं लेंगे। हम किसी और पार्टी का खेल खराब करने और उसे हराने के लिए नहीं, बल्कि वैकल्पिक राजनीति के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।’’ गौरतलब है कि आप से निकाले जाने के बाद योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार और अजीत झा ने एक अलग संगठन ‘स्वराज अभियान’ बनाया था जिसने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को ‘स्वराज इंडिया’ नामक एक राजनीतिक मंच बनाया।
अगले पेज पर पढ़िए- और कहां चुनाव लड़ने वाले हैं योगेंद्र यादव

इसे भी पढ़िए :  POK नहीं, पाक अधिकृत इंडिया कहें: अनिल दवे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse