योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के नए मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

साथ ही बताया, रविवार को शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद होंगे। साथ ही कुछ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री होंगे। पूरे देश में हमारे सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के मुख्यमंत्रियों को शपथ समारोह में बुलाया जाएगा। अब हम लोग राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  16 साल की लड़की ने पढ़ाई के लिए पति को दिया तलाक, कहा- मलाला युसुफजई की तरह बढूंगी आगे

बता दें, लखनऊ में भारतीय जनता के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक लखनऊ के लोकभवन में हुई। इस बैठक में भाजपा के सभी नए विधायकों के अलावा केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रुप में वेंकैया नायडु और भूपेन्द्र यादव और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा भी शामिल थे। पहले मनोज सिन्हा इस रेस में सबसे आगे थे, लेकिन बाद में आदित्यनाथ का नाम इस रेस में आगे आ गया।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के निष्कासन से नाराज उनके समर्थकों ने किया जमकर हंगामा, शिवपाल-मुलायम के पोस्टर फाड़े

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse