योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के नए मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ सूबे के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को लखनऊ में भाजपा विधायकों की हुई बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम उम्मीदवार चुना गया है। भाजपा ने नतीजे आने के 7 दिनों बाद यह फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी ने अफसरों की जमकर लगाई क्लास, मंत्री भी बरसे

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वैंकेया नायडू ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। 11 विधायकों ने उनके नाम के अनुमोदन किया। इसके बाद सबने एक साथ खड़े होकर कहा कि हम इसका समर्थन करते हैं। इसके बाद योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को भाषण देते हुए कहा कि यूपी बहुत बड़ा प्रदेश है। इसे अच्छे से संभालना है तो मुझे दो साथी दें, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व हमें इसकी मंजूरी दे। इसके बाद चर्चा की गई। बाद में तय किया गया कि यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर को दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  मायावती को वोटर, चुप रहता है लेकिन चुनाव परिणाम में सबको चौंकाता है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse